फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में है पालतू कुत्ता तो इसका यह फायदा चौंकाएगा आपको

Tue, 13 May 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपका सबसे वफादार साथी यानी आपका पालतू कुत्ता न सिर्फ आपके लिए जीवनभर वफादार रहता है बल्कि सेहत के लिए भी बड़े फायदे की वजह है।
विज्ञापन


अमेरिकन ह्यूमन एसोसिएशन के शोध की मानें तो पालतू कुत्ते का साथ बच्चों को कैंसर जैसे जानलेवा रोग से उबरने में मददगार हो सकता है।

केनाइन्स एंड चाइल्डहुड कैंसर नामक इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने पालतू कुत्तों के संपर्क से बच्चों के कैंसर के उपचार में अधिक तेजी के साथ सफलता का दावा किया है।
विज्ञापन


शोधकर्ता रॉबिन गैंजर्ट के अनुसार, ''कम उम्र के कैंसर रोगियों के उपचार की दिशा में हमें बड़ी उपलब्धि मिली है। पालतू कुत्तों का साथ उनके उपचार को अधिक प्रभावी बना देता है।''
विज्ञापन


शोध के दौरान 15 महीनों तक इस थेरेपू की मदद से कैंसर के मरीज बच्चों के उपचार में सफलता पाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें