बाल झड़ने की समस्या और मोटापा हमारे बीच जितना सामान्य है, अब इसका उपचार भी उतना ही प्रभावी होने का दावा एक नए शोध में किया गया है।
पढ़ें - इस समय करेंगे नाश्ता तो वजन घटाना होगा आसान
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे प्रोटीन की खोज की है जो बालों का झड़ना कम करने और फैट्स घटाने में मददगार हो सकता है।
शोधकर्ताओं ने इस प्रोटीन की मदद से ऐसी क्रीम तैयार करने का दावा किया है जिसे लगाने से मोटापा और गंजंपन, दोनों से एकसाथ छुटकारा पाया जा सकता है।
शोधकर्ता रॉडने सिंक्लेयर के अनुसार, ''इस क्रीम की मदद से त्वचा की कोशिकाओं से फैट्स कम करने और बालों के फॉलिकल्स बढ़ाना आसान हो सकेगा।''
उन्होंने यह भी माना कि वे अभी इसके परीक्षण के आरंभिक चरण में हैं और इसे भविष्य में मोटापा और गंजेपन जैसी समस्याओं के उपचार में मददगार मानते हैं।