फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहांसे फोड़ते हैं तो यह हो सकता है जानलेवा!

Sat, 28 Sep 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहांसे चेहरे की रौनक बिगाड़ देते हैं, यह सोचकर आप अक्सर मुहांसे होते ही उन्हें फोड़ देते हैं। अगर ऐसा है तो आपकी यह छोटी सी आदत आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन


अक्सर किशोरावस्था में चेहरे, ठुड्डी या नाक पर होने वाले मुहांसे होते ही उन्हें फोड़ने की आदत पर हम गौर ही नहीं करते हैं लेकिन डॉक्टरों की मानें तो इनका एक बड़ा खतरा दिमाग पर संक्रमण के तौर पर भी हो सकता है।

पढ़ें, मुंहासों से छुटकारा दिलाएंगी ये आसान मसाज

हफिंगटनपोस्ट में प्रकाशित खबर के अनुसार, मुहांसे फोड़ने पर न सिर्फ चेहरे पर दाग होते हैं बल्कि हाथ के बैक्टीरिया मुहांसों के घाव के जरिए दिमाग को भी संक्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुंहासे के ये पांच कारण जरूर चौंकाएंगे आपको

'द ट्रायंगल ऑफ डेथ' सिद्धांत के तहत यह स्थिति आपके लिए जानलेवा तक हो सकती है। हफपोस्ट के अनुसार, चेहरे के इस हिस्से की रक्त कोशिकाएं सिर के निचले हिस्से को प्रभावित करती हैं। यदि मुहांसों का उपचार करने के बजाय उन्हें फोड़ा जाए तो हाथों के लगने से हुआ संक्रमण मस्तिष्क तक फैल सकता है। ये संवेदनशील नसे नाक, आंख के निचले हिस्से और मुंह के आसपास की हैं।
विज्ञापन


व्हिस्की का इस्तेमाल देगा मुंहासों से छुटकारा

अब अगर आप भी आईने के आगे बेहिचक होकर मुहांसे फोड़ते हैं तो अपनी इस आदत से तौबा कर ही लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें