फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के नाश्ते में तैयार करें लौकी का चीला, हल्के-फुल्के ब्रेकफास्ट का है बेहतरीन विकल्प

Fri, 04 Jun 2021 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुबह के नाश्ते के लिए कुछ हल्का-फुल्का और सेहतमंद बनाना चाहती हैं तो एक बार लौकी का चीला बनाकर ट्राई करें। इसका स्वाद तो लाजवाब होगा ही साथ ही इसे बनाने में बहुत सारी मुश्किलों का सामना नहीं करना पडेगा। बस थोड़ी सी तैयारी के साथ आप इसे बना सकती हैं। जो बड़ों के साथ ही बच्चों को भी खासा पसंद आएगा।
विज्ञापन
लौकी - फोटो : pintrest
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह के नाश्ते के लिए रोज एक जैसी चीज बनाकर बोर हो गए हैं तो इस बार लौकी का चीला ट्राई करें। वैसे तो सबसे आसान और सेहतमंद नाश्ता चीला होता है। बेसन से लेकर सूजी और मूंग। चीले बहुत सी चीजों से मिलाकर बनाए जाते हैं। यहां तक कि आलू का भी चीला बनता है। लेकिन इस बार नाश्ते में लौकी से बना चीला ट्राई करें। बाकी सारे तरह के चीलों का स्वाद आप बेशक भूल जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा लौकी का लाजवाब चीला। जिसे खाने के बाद बड़े क्या बच्चे भी दोबारा बनाने की फरमाइश करेंगे। 

विज्ञापन

लौकी का चीला बनाने की सामग्री
दो लौकी
दो चम्मच सूजी
आधा कप बेसन
नमक स्वाद अनुसार
तेल
तीन हरी मिर्च
दो चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
कटी हुई हरी धनिया

बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से घिस लें।फिर इस लौकी से निकलने वाले पानी को अच्छे से निथारकर अलग कर लें। अब इसमें सूजी और बेसन की मात्रा को मिला लें। फिर लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
इसके बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चीला बनाने में परेशानी होगी और स्वाद में भी अंतर आएगा।
विज्ञापन

बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक चम्मच बैटर डालकर फैला दें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें। दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से सेक लें।
विज्ञापन

दोनों तरफ सिंकने के बाद इसे बाहर निकालें और दूसरे चीले के लिए बैटर डालकर वही प्रक्रिया दोहराएं। इसे आप सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें