फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग सी चावल की खीर को दें नया ट्विस्ट और तैयार करें अंजीर वाली खीर, स्वाद है लाजवाब

Thu, 03 Jun 2021 09:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चावल की खीर खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करने के लिए चावल की खीर में अंजीर का ट्विस्ट लाएं। हैदराबाद की मशहूर अंजीर वाली खीर का स्वाद घर में सबको पसंद आएगा। साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी काफी खास है। तो अगली बार जब घर में कुछ मीठा बनाने का मन हो तो अंजीर वाली खीर को जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन
dates
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीठा खाने के शौकीन हैं तो खीर तो जरूर ही घर में बनती होगी। लेकिन वहीं चावल की खीर अगर आपको बोर कर देती है और आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार उसमे अंजीर का स्वाद डालें। केसरिया फिरनी और इलायची वाली खीर के सुगंध के साथ अंजीर का स्वाद लाजवाब लगेगा। तो चलिए जानें अंजीर की खीर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन

अंजीर की खीर बनाने की सामग्री
1 कप रात भर भीगे हुए अंजीर
मुट्ठी भर चावल (3-4 घंटे के लिए भिगोए हुए)
1 लीटर दूध
4-5 टेबल स्पून कडेंस्सेंड मिल्क
6-7 केसर रेशे
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर

अंजीर की खीर बनाने की विधि

अंजीर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर को धोकर भिगो दें। रातभर भीगे रहने के बाद अगले दिन इन्हें पीस कर एक किनारे रख लें। चावल को धोकर दस मिनट के लिए रख दें। फिर इन्हें भी पीसकर पेस्ट बना लें। एक बर्तन में दूध डालकर उबाल लाएं और फिर कुछ देर पकाकर गाढ़ा कर लें। जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो चावल का पेस्ट डालकर चलाएं। जिससे कि इनमें गांठे ना पड़ें। थोड़ी देर चलाते रहने के बाद इस खीर में अंजीर का पेस्ट भी डाल दें। लगातार चलाकर गाढ़ा करते रहें। जब ये अच्छे से पककर गाढ़ा हो जाए तो कंडेस्ड मिल्क डाल दें। साथ में कुछ लच्छे केसर के भी मिला दें। गैस को आखिर में बंद कर चला दें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इलायची पाउडर मिला दें। पूरी तरह से ठंडा कर बाउल में निकालकर सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें