फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ निरोधक दवाएं महिलाओं को दे सकती है यह खतरा

Thu, 02 Jan 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ निरोधक दवाओं का नियमित रूप से सेवन महिलाओं की सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञन संस्थान (एम्स) के शोध का दावा है कि जो महिलाएं नियमित तौर पर इनका सेवन करती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन


पढ़ें - गर्भावस्था के दौरान मूंगफली खाने का ऐसा फायदा जानते हैं आप?

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि जो महिलाएं नियमित तौर पर गर्भ निरोधक दवाएं लेती हैं उन्हें दूसरों की अपेक्षा ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 9.5 गुना अधिक होता है।

पढ़ें - स्तनों के बदलाव का यहां होगा रिकॉर्ड

शोध के अनुसार, महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों के पीछे गर्भ निरोधक गोलियों के अलावा, जल्दी मासिक चक्र का शुरू होना, देर से शादियां और कम समय तक ब्रेस्ट फीडिंग जैसे कारण भी माने गए हैं।
विज्ञापन


शोध के दौरान 640 महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें 320 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की मरीज हैं। शोधकर्ता डॉ. उमेश कपिल के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि लंबे समय तक गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क सबसे अधिक बढ़ा जो 11.9 प्रतिशत है।''

उनका मानना है कि इन दवाओं में मौजूद एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टोरोन को लंबे समय तक लेने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है जिसकी वजह से ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यह शोध जर्नल ऑफ कैंसर में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें