फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी साउथ इंडियन खाने के साथ बनाएं प्याज की चटनी, स्वाद कर देगी दोगुना

Wed, 09 Jun 2021 10:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर में अगर वहीं सारी चटनी बनाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते के लिए कुछ तीखी चटपटी नए स्वाद की चटनी चाहती हैं तो एक बार प्याज की चटनी बनाकर जरूर ट्राई करें। ज्यादातर डोसा, उत्तपम, इडली वगैरह के साथ परोंसी जाने वाली इस चटनी को आप किसी भी तरह के स्नैक्स के साथ खा सकते हैं। इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। 
विज्ञापन
प्याज की चटनी - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोसा हो या उत्तपम, इडली हो या वड़ा, अगर इन साउथ इंडियन डिश के साथ आप नारियल की चटनी बनाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार कुछ अलग टेस्ट के लिए बनाएं प्याज की चटनी। इसे बनाना बेहद आसान भी है और साथ ही ये खाने का स्वाद भी बढ़ा देगी। यहीं नहीं आप चाहें तो इस प्याज की चटनी को किसी दूसरे स्नैक्स के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद हर चीज के साथ फिट बैठेगा। तो चलिए जानें कैसे बनकर तैयार होगी प्याज की चटनी। 
विज्ञापन

प्याज की चटनी बनाने की सामग्री
प्याज की चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी दो टमाटर, दो प्याज, अदरक का छोटा टुकड़ा, कटोरी भर धनिया की पत्ती, आधा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, चार से पांच लहसुन की कलियां। तड़के के लिए तेल, खड़ी धनिया, दो से तीन लौंग, साबुत लाल मिर्च, चार से पांच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर काट लें। प्याज को भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी के जार में हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया की पत्ती, जीरा, नमक स्वादानुसार और हींग डालकर बारीक पीस लें। फिर प्याज और टमाटर को जार में डालकर पीस कर तैयार कर लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमे खड़ी धनिया, लाल मिर्च, लौंग और काली मिर्च चटकाएं। फिर इसमे बनी हुई प्याज और टमाटर की चटनी डालकर भून लें। जब ये चटनी तेल छोड़ दे तो इसे पैन से उतारकर ठंडा कर लें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट चटनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें