हाल में हुए एक शोध की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर की संभावना उन महिलाओं को अधिक होती है जिन्हें मोटापा या डायबिटीज की समस्या हो।
ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम कर सकती है यह दवा
बर्कले लैब लाइफ साइंस डिविजन की शोधकर्ता मीना बिसेल की मानें तो बहुत अधिक शुगर की मात्रा शरीर की सामान्य कोशिकाओं को कैंसर की कोशिकाओं में बदलने में मदद करती हैं जिससे ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क अधिक रहता है।
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने ब्रेस्ट कोशिकाओं में ग्लूकोज प्रभावित करने वाले प्रोटीन का अध्ययन किया है। उन्होंने पाया कि ग्लूट 3 नामक ग्लूकोज प्रवाहित करने वाला प्रोटीन ब्रेस्ट कैंसर की आशंका 400 गुना अधिक करता है।
उन्होंने यह भी माना है कि मेटफॉर्मिन जैसी एंटी डायबिटिक दवाओं से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कम करने में सहायता मिल सकती है लेकिन अभी इस दिशा में अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।
यह शोध क्लीनिकल इन्वेस्टिगेशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।