तेज दिमाग के लिए आप क्या-क्या नहीं करते हैं लेकिन आपकी डाइट की एक बड़ी गलती दिमाग के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। हाल में हुए एक शोध के अनुसार रोज जंक फूड खाने से याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
तेज दिमाग से लेकर वजन घटाने तक, जानें मूंगफली के फायदे
आस्ट्रेलियाई शोध के अनुसार, अधिक जंक फूड का सेवन दिमाग की याद रखने की क्षमता को प्रभावित करता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने शोध में पाया कि लगातार एक हफ्ते तक चूहों को फैट्स और शुगर से भरपूर डाइट देने के बाद उनकी याद रखने की क्षमता काफी हद तक प्रभावित हुई है।
शोधकर्ता प्रोफेस्र मार्गेट मोरिस के अनुसार, ''हम अब तक यह जानते आए हैं कि मोटापे से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है लेकिन इसका दिमाग पर कैसा प्रभाव पड़ता है, इसका अंदाजा इस शोध से लगाया जा सकता है।''
यह शोध ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।