मशहूर भारतीय वैज्ञानिक अजीत लालवानी की अगुवाई में शोधकर्ताओं के एक दल ने हर तरह के फ्लू से बचाने वाला टीका ईजाद करने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
लालवानी ने बताया कि हमें प्रतिरोधक प्रणाली के बारे में पता है और हमने वायरस के अंदर पाए जाने वाले प्रमुख तत्वों की पहचान की है। इन्हें टीके में मिलाया जाना चाहिए। टीका विकसित होने के बाद लाखों लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकेगा।
डेंगू और मलेरिया का काल बनेगा ये करामाती पौधा
मालूम हो कि मौसमी फ्लू से हर साल ढाई से पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है। नई महामारियां डॉक्टरों को भी आश्चर्य में डाल देती हैं।
इंफ्लूएंजा वायरस हर साल मौसमी टीकों को लगातार अनुपयोगी बनाते जा रहे हैं, जिससे नए टीकों की जरूरत पड़ रही है।
लालवानी ने बताया, ''इस टीके को पूरी तरह बनाने में पांच साल का वक्त लगेगा। हमें यह पता चल गया है कि टीका बनाने के लिए किस चीज की जरूरत है। हमें जैसे ही यह चीज मिल जाएगी हम टीका बना लेंगे।'' लालवानी इंपीरियल कॉलेज लंदन में प्रोफेसर हैं।
यह खोज नेचर मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित हुई है। यह टीका अन्य टीकों से बिल्कुल अलग होगा। यह टीका शरीर में एंटीबायोटिक्स को पैदा करके हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा। वैज्ञानिकों ने माना कि अन्य टीकों की तुलना में यह टीका विकसित करना ज्यादा कठिन था।