हार्ट फेल होने और इससे बचाव का प्रभावी तरीका जल्दी ही सामने आ सकता है। शोधकर्ताओं ने एक खास प्रकार के अणु की खोज की है। इस अणु को माईहार्ट नाम दिया गया है।
पढ़ें - हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद है यह डाइट
यह नॉन-कोडिंग RNA हृदय को BRG1 नाम के प्रोटीन को ब्लॉक करने में मदद करता है। BRG1 नामक प्रोटीन तनाव या हाई ब्लड प्रेशर होने पर हृदय में अनुवांशिक व्यवधान पैदा करता है, जो हृदय के लिए घातक सिद्ध होता है।
अमेरिका के इंडियाना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में किए गए शोध के दौरान यह खोज सामने आई है।
प्रमुख शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी में में प्रोफेसर चिंग-पिन-चैंग कहते हैं, ‘माईहार्ट नामक RNA ट्रांस्क्रिप्ट BRG1 को जेनेटिक गतिविधि में बदलाव करने से रोकता है। इससे हृदयाघात में बचाव हो सकता है।’
शोधकर्ता अब माइहार्ट अणु के सूक्ष्म हिस्सों पर काम कर रहे हैं, जो कि BRG1 को ब्लॉक करने की क्षमता रखते हैं। यह शोध हाल ही में जर्नल नेचर में प्रकाशित हुआ है।