झुर्रियों से छुटकारा चाहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल में हुए शोध में एक ऐसे एन्जाइम का पता लगाया है जिसका संबंध झुर्रियों को दूर करने से हो सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे एन्जाइम की खोज का दावा किया है जिसकी मदद से वे झुर्रियां दूर कर सकते हैं।
उनके अनुसार, ग्रैंजाइम बी नामक एंजाइम का संबंध त्वचा संबंधी समस्याओं से है। उन्होंने पाया कि इस एंजाइम के न होने पर त्वचा अधिक समय तक जवां दिखती है।