फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कितनी मात्रा तक करना चाहिए चीनी का सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी के उपभोग में भारी कटौती होनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंग्लैंड में सरकार के सलाहकारों ने हाल ही में चीनी खाने की तय मात्रा को कम करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


इस नई सलाह के मुताबिक़ एक व्यक्ति को मिलने वाली ऊर्जा का पाँच फीसदी ही चीनी से आना चाहिए। पहले इसकी तय सीमा 10 फीसदी रखी गई थी।

लेकिन बीएमसी जर्नल में छपे एक शोध के मुताबिक़ इसकी मात्रा तीन फीसदी से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह कदम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और दांतों की सड़न पर आने वाले खर्च के मद्देनज़र उठाया गया है।

दांतों की सड़न के इलाज पर आने वाला खर्च स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कुल खर्च का पाँच से 10 फीसदी हिस्सा होता है।

उनका कहना है कि चीनी दांत में सड़न की समस्या का मुख्य कारण है।

चीनी में कटौती की तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसे कई सबूत सामने आए हैं कि लोग अभी पुराने 10 फ़ीसदी के मापदंड के हिसाब तक भी कटौती नहीं कर पा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें