फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2019: जायके के साथ-साथ गुणों से भरपूर है कुट्टू का आटा, ये हैं इसके फायदे

Fri, 05 Apr 2019 05:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सकारात्मकता और ऊर्जा से भरे नवरात्र के शुभ दिनों में देवी मां की पूजा पुरे विधि विधान और श्रद्धा से करनी चाहिए।व्रत रखने से न केवल मन शांत होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि इस आटे का सेवन करने के कई फायदे भी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा दिलाता है 
कुट्टे के आटे का निरंतर सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने में सहायक होता है। डायबिटीज से पीड़ित लोग इस आटे को आसानी से खा सकते हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और ग्लाहइसीमिक इंडेक्ट 49 से 51 फीसदी होता है जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाने में मदद करता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है
कुट्टू के आटे में एक खास प्रकार का एसिड होता है जिसे लाइनोलेनिक कहते हैं। ये खास एसिड एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और एलडीएल को कम करता है। 
विज्ञापन

4 of 4
वजन कम करने में मददगार
कुट्टे के आटे में मैग्नीशियम, विटामिन बी , आयरन , कैल्शियम , फॉलेट और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इस आटे में कार्बोहाइड्रेट 75 फीसदी तो वहीं 25 फीसदी उच्च स्तर का प्रोटीन होता है जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।  नोट- कुट्टू का आटा काफी गरम होता है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें