फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी से परेशान हैं तो अपनाएं ये उपाय

Sat, 05 Jan 2013 04:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पेटदर्द, जलन और एसिडिटी। खानपान जरा भी गड़बड़ हुआ तो एसिडिटी की शिकायत शुरू। एसिडिटी समस्या ऐसी है कि हमेशा इसके लिए डॉक्टर के पास हम जाते भी नहीं और परेशान भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो इसे हल्के में न लें। इसकी गंभीरता को समझें और अपनाएं ये उपाय।
विज्ञापन


क्या है एसिडिटी
पाचन की प्रक्रिया के दौरान पेट में तरह-तरह के एसिड उत्पन्न होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। कई बाक पेट के गैस्ट्रिक ग्लैंड आवश्यकता से अधिक एसिड बनाने लगते हैं जिसे एसिडिटी कहते हैं। इसमें पेट में जलन व दर्द, सीने में जलन, अल्सर आदि समस्याओं का होना बहुत आम है।
विज्ञापन


क्या हैं इसके कारण
एसिडिटी के सामान्य कारण हैं-
- बहुत अधिक एल्कोहल का सेवन।
- बहुत तैलीय या मसालेदार भोजन।
- मांसाहार या गरिष्ठ भोजन।
- हेवी डोज दवाएं।
- खानपान में लंबा अंतराल।
- शारीरिक श्रम का कम होना।

एसिडिटी के लिए कारगर उपाय
एसिडिटी से तुरंत आराम के लिए कुछ आसान उपाय इसप्रकार हैं-
- भोजन के तुरंत बाद थोड़ा गुण रोज खाएं, आपको एसिडिटी की शिकायत कभी नहीं होगी।
- लौंग व इलायची को एक साथ पीसकर पाउडर बना लें और खाने के बाद माउथ फ्रेशनर की जगह लें। एसिडिटी और सांस की बदबू, दोनों से छुटकारा मिलेगा।
- एक चम्मच जीरे को भुनकर पाउडर बना लें और गर्म पानी के साथ इनका सेवन करें।
- पांच से छह तुलसी के पत्ते धोकर चबाएं। इससे भी एसिडिटी में आराम मिलता है।
- खाने के बाद छाछ का सेवन करें।
- पुदीने के पत्ते भोजन के बाद खाएं, इससे एसिडिटी नहीं होगी।
- वनीला आइसक्रीम भी एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाती है।
- खाने के थोड़े अंतराल के बाद एक ग्लास दूध पिएं। इससे एसिडिटी नहीं होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें