फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Fast Food Day: शेफ दिवांशु पुरी से जानें बच्चों के पसंदीदा नूडल्स बनाने का आसान तरीका

Fri, 16 Nov 2018 12:41 PM IST
मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
बच्चों के लिए हेल्दी नूडल्स - फोटो : file photo
नूडल्स एक पारंपरिक चाइनीज डिश है,जिसे सभी चाइनीज फूड लवर्स खाना पसंद करते हैं। यह रेसिपी हर पार्टी की जान होती है। झटपट और बनाने में आसान स्वादिष्ट चाइनीज नूडल्स नाश्ता हो या कोई बड़ी पार्टी खाने के मेन्यू में जरूर शामिल होता है। इसके अलावा अगर आपके बच्चे अक्सर लंच बॉक्स में नूडल्स ले जाने की जिद्द करते हैं तो अब उन्हें इसे अनहेल्दी कहकर टालने की जगह शेफ की बताई ये हेल्दी नूडल्स खिलाएं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बच्चों के लिए हेल्दी नूडल्स - फोटो : file photo
सामग्री-

250 ग्राम चाइनीज नूडल्स
½ लीटर पानी
2 चुटकी नमक
2 शिमला मिर्च कद्दूकस की हुई
2 गाजर कद्दूकस की हुई
6 लौंग
लहसुन बारीक कटी हुई
2 टेबल स्पून सोया सॉस
2 टेबल स्पून सिरका
2 चुटकी काली मिर्च
4 प्याज लंबे कटे हुए
200 ग्राम बारीक कटी बंदगोभी
3 चुटकी नमक
4 टीस्पून रिफाइंड तेल

विज्ञापन

3 of 4
बच्चों के लिए हेल्दी नूडल्स - फोटो : file photo

नूडल्स  उबालने के लिए-

-सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसमें नमक और रिफाइंड तेल  मिलाकर उसे दस मिनट तक उबालें।
- इसके बाद इस पानी में लगभग दस मिनट तक नूडल्स को डालकर उबालें।
लगभग दस मिनट बाद नूडल्स को इस उबलते पानी से निकालकर छान लें। इसके बाद नूडल्स को ठंडे पानी से भी निकाल लें। ऐसा करने से नूडल्स में लगा अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है। जिसकी वजह से नूडल्स बनाते समय वो एक दूसरे से चिपकते नहीं हैं।
-अब नूडल्स को उबालने के बाद उन्हें एक किनारे रख दें।

 

विज्ञापन

4 of 4
बच्चों के लिए हेल्दी नूडल्स - फोटो : file photo
बनाने का तरीका-

सबसे पहले नूडल्स बनाने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम कर लें। तेल गरम होने पर इसमें सारी कटी सब्जियां चार से पांच मिनट तक फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें सोया सॉस और सिरका डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें उबले हुए नूडल्स मिलाकर उसे सब्जियों के साथ अच्छे से मिला दें। एक मिनट चलाने के बाद आपके चाइनीज नूडल्स बनकर तैयार हैं। आप इन गरमा-गरमा नूडल्स को बच्चों के टिफिन बॉक्स में या फिर पार्टी में दोस्तों के सामने परोसकर तारीफ सुन सकती हैं।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें