फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer Wedding Video: मेहमानों की दावत के लिए रणवीर ने किए खास इंतजाम,स्विट्जरलैंड से बुलाए शेफ

Wed, 14 Nov 2018 07:07 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika ranveer - फोटो : file photo
बॉलीवुड में कई महीनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले दीपिका और रणवीर की आज इटली के लेक कोमो में बेहद रॉयल तरीके से शादी हो गई। पहली बार शादी दीपिका के परिवार के अनुसार कोंकणी रीति रिवाजों से हुईं, जबकि दूसरी बार शादी रणवीर की फैमिली के मुताबिक सिंधी रिवाजों होगी। इस शादी की पूरी मीडिया में चर्चा रही। शादी में डेकारेशन के अलावा मेहमानों का भी खासा ध्यान रखा गया गया है। बात करें खाने की, तो मेहमानों की दावत का ध्यान खाने-पीने के शौकीन रणवीर ने रखा है। मीडिया में आईं खबरों की मानें तो शेफ स्विट्जरलैंड से बुलाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या हो सकती है इस रॉयल शादी की खास दावत। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
idli
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो दीप-रणवीर ने अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के जायके का बहुत अच्छे से ध्यान रखा हैं। खबरों की मानें तो शादी में परोसे जाने वाले व्यंजनों में दोनों परिवारों के स्वाद का ध्यान रखा जाएगा। यानी मेहमानों को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ ही पंजाबी खाने की महक और जायके का भी मजा आएगा। वे इडली, सांभर, डोसे के अलावा तंदूरी डिश का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
मीडिया में आर्इं खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी का केक और डेजर्ट तैयार करने के लिए शेफ को खास तौर पर स्विट्जरलैंड से बुलाया गया है। हालांकि इस बात का भी खास ध्यान रखा गया है कि वहां मौजूद भारतीय मेहमानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।इस स्टार कपल की शादी में कुल 30 लोग शामिल रहे। देखें वीडियो-

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
इधर, खबरों की मानें तो इटली से भारत लौटने पर दीपिका-रणवीर दो जगह अपनी शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं। 21 नवंबर को होने वाला उनका पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में होगा जिसे दीपिका के माता पिता देंगे जबकि दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा जो रणवीर की तरफ से दिया जाएगा।      
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
बात अगर शादी से जुड़ी बाकी तैयारियों की करें तो दीपिका के स्वैग में कोई कमी नहीं दिखाई दी। एक लीडिंग न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने शादी के लिए 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र खरीदा है और यह हीरों से बना हुआ है। मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है। मंगलसूत्र के अलावा दो हीरों के हार भी खरीदे गए हैं । दीपिका ने अपनी पूरी ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mannat - फोटो : twitter
अब खबरे हैं कि दीपिका और रणवीर शादी के बाद साथ रहने के लिए अपने सपनों का घर खोज रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका शाहरुख खान के बंगले मन्नत जैसा ड्रीम होम चाहते हैं। इस घर की कीमत 70 करोड़ तक हो सकती है। खबर ये भी है कि दीपिका और रणवीर ने मुंबई के प्रभादेवी स्थित सोसाइटी में फ्लैट देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें