फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सेहत की चाबी है सरसों का तेल

Fri, 26 Oct 2012 05:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसो के तेल को अगर सर्दियों में सेहतमंद रहने की चाबी कहा जाए तो गलत न होगा। इसके सेवन से न सिर्फ हमारा दिल फिट रहता है बल्कि त्वचा, प्रतिरोधी क्षमता, ठंड से बचाव आदि ऐसे कई फायदे हैं जो सर्दियों में इसके सेवन को न सिर्फ फायदेमंद बल्कि जरूरी भी साबित करते हैं।
विज्ञापन


उत्तर व उत्तर-पूर्वी भारत, नेपाल, बांग्लादेश और कोरिया जैसे देशों में इसका सेवन लोग भोजन में करते हैं जबकि यूरोपीय व अमेरिकी देशों में इसमें मौजूद यूरोसिक एसिड की वजह से इसका सेवन हानिकारक माना जाता है। हालांकि भारतीय जैविकी की बात करें तो सरसो का तेल सेहत के लिए फायदेमंद है इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती।

बेहतरीन एपिटाइजर
अगर आपको भूख कम लगती है तो सरसो के तेल में बना भोजन आपके लिए बेहतरीन एपिटाइजर है। चिकित्सकों का मानना है कि इसके सेवन से शरीर में बनने वाले डायजेस्टिव जूस प्रभावित होते हैं जिससे शरीर को भूख लगने का संकेत मिलता है।
विज्ञापन


सेहतमंद दिल
सरसो के तेल में भरपूर मात्रा में मोनोअनसैच्युरेटेड और पोलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाए रखते हैं और बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इससे व्यक्ति को मोटापे, हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं की आशंका कम रहती है।  

संक्रमण रोधी
सरसो के तेल के सेवन से शरीर को बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में आसानी होती है। खासतौर पर पाचन क्रिया और यूरिनरी ट्रैक में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने में इसका सेवन फायदेमंद है। वहीं, इसमें एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो त्वचा से संबंधित फंगल संक्रमणों से लड़ने में सहायक हैं।

ठंड से बचाव
सरसो का तेल सर्दियों के मौसम में इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह शरीर को ठंड लगने से बचाता है। खासतौर पर साइनसाइटस के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है। इसके अलावा कफ, कोल्ड या श्वास संबंधी समस्याओं के उपचार में भी इसका सेवन लाभदायक है।

दर्द में आराम
दर्द से राहत के लिए सरसो के तेल को दादी मां का नुस्खा कहना गलत न होगा। खासतौर पर जोड़ों के दर्द व गठिया के उपचार में इसकी मालिश का बहुत महत्व माना जाता है। वहीं सरसो के तेल को गुनगुना करके इसकी मसाज करने से मांसपेशियों की जकड़न भी खुल जाती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
सरसो के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जिस वजह से इसकी मसाज त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, यह त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से भी बचाता है, तो अगर इसे हम नैचुरल सनब्लॉक कहें तो गलत न होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें