कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें सब्जियों का स्वाद आना बंद हो जाता है। हमारा मन करता है कि कुछ चटपटा बनाया जाए। ऐसे में मिर्च की सब्जी बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मोटी वाली मिर्च को अलग अंदाज में बनाया जाए तो यह एकदम लाजवाब लगती है। खासकर जब मौसम एकदम बढ़िया हो, तब तो इसका कोई जवाब ही नहीं। आइए जानते हैं मोटी मिर्च बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री-
मोटी हरी मिर्च- 200 ग्राम
अदरक- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई
प्याज- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
बेसन- 1 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हल्दी- छोटा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
सौंफ- 1 छोटा चम्मच
सरसों- छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
विधि-
मिर्च को पतली और लंबी फांकों में काट लें। इन पर नींबू का रस डालें। बेसन और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि बेसन मिर्च पर पूरी तरह से लिपट जाए। पैन में तेल गर्म करके मिर्च को शैलो फ्राई करें। कुरकुरी हो जाने पर पैन से इन्हें निकाल लें। बचे हुए तेल में जीरा, सरसों, सौंफ डालें। साथ ही अदरक और प्याज़ डालकर भूनें। हल्दी मिलाएं। प्याज के हल्के भूरे हो जाने पर कुरकुरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।