फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक तिल वाली महिलाओं को हो सकता है यह खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे पर तिल को आप भले ही खूबसूरती का निशान समझे पर बाजू पर 15 या इससे अधिक तिल वाली महिलाओं को सेहत से जुड़ा खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन


इंडियाना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो एक बाजू पर 15 से अधिक तिल वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क 11.4 प्रतिशत अधिक होता है।

तिल और सेक्स हार्मोन का संबंध

शोधकर्ताओं के अनुसार, अधिक तिल वाली महिलाओं में सेक्स हार्मोन की अ‌धिकता होगी। अब तक तिल का संबंध केवल त्वचा के कैंसर से ही जोड़ा जाता रहा है लेकिन ब्रेस्ट कैंसर से इसके संबंध के विषय में यह नई जानकारी है।

शोध में पाया गया कि अधिक तिल वाली महिलाओं के रक्त में ओस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन का स्तर काफी अधिक होता है, दो कई बार ब्रेस्ट कैंसर की आशंका बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन

उपचार में मदद

शोधकर्ताओं ने 20 सालों तक 74,523 अमेरिकी नर्स व 89,902 फ्रांसीसी टीचरों पर किए गए अपने अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस जानकारी के आधार पर ब्रेस्ट कैंसर के मामले रोकने में आसानी हो सकती है पर यह कैसे संभव होगा, इस पर अधिक अध्ययन बाकी है।

यह शोध पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें