फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटे में ये खास चीज मिलाकर बनाएं रोटी , कब्ज से मिल जाएगी छुट्टी

Fri, 15 Nov 2019 10:08 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के समय में कई लोग गैस और कब्ज की समस्या से परेशान हैं। गलत खानपान की आदत इसका सबसे बड़ा कारण है। आज लोगों को जंक फूड खाना ज्यादा पसंद होता है, जो टेस्टी तो होता है लेकिन इसके सेवन से हमे कई बीमारियां घेर लेती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाइयों से लेकर कई चीजों का सहारा लेते हैं। आप चाहे तो आटा गूंथते वक्त उसमें एक खास चीज को मिलाकर इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। 

विज्ञापन


हफ्ते में किसी एक दिन आटे को गूंथते समय एक छोटा चम्मच ओट्स पाउडर मिला लें। ओट्स को जई का आटा भी कहा जाता है। ये एक खाद्य पदार्थ है जो कि बहुत सारे अनाजों के मिलने से बनता है। ये आपको बाजार में आराम से मिल जाएगा। आपको इसका परिणाम अगले दिन ही मिल जाएगा।

Trending Videos

- फोटो : pixabay
इन लक्षणों से करें कब्ज की पहचान
  • भूख में कमी
  • मुंह का स्वाद बिगड़ना
  • चक्कर आना
  • पेट में दर्द या भारीपन
  • बुखार
  • पेट का फूला हुआ रहना
विज्ञापन

क्यो होती है कब्ज की शिकायत
  • कब्ज होने का कारण पानी कम पीना हो सकता है। दिनभर में कम से कम तीन से चार लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
  • बहुत सारे लोग टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होने पर किसी काम में व्यस्त होने के चलते या फिर नींद में इसे टालने से भी कब्ज की शिकायत होती है।
  • जरूरत से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक या शराब का सेवन
  • भूख से कम खाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें