गर्मियों के दिनों में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। गर्मियों में बीमार होने का खतरा भी अधिक रहता है। इन दिनों स्वस्थ रहने के लिए पुदीना सबसे अच्छी चीज है। पुदीना आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। पुदीने में कॉपर, मैग्नीज और विटमिन-सी भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में पुदीना कई तरहों से उपयोग में लाया जाता है, आमतौर पर इसकी चटनी इन दिनों खाने के साथ उपयोग में लाई जाती है। आज हम आपको पुदीना के फायदे बताने जा रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी से राहत
पुदीने में भारी मात्रा में मेन्थॅाल पाया जाता है जो तन-मन को ठंडक पुहंचाता है। गर्मियों में पुदीना का सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है।
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पेट दर्द को दूर करें
गर्मियों के मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है और इन दिनों में खाना आसानी से पचता भी नहीं है। आमतौर पर पेट में दर्द की समस्या खराब खान-पान की वजह से ही होती है। अगर गर्मियों में खराब खान-पान की वजह से आपके पेट में भी दर्द होता है तो आपका दर्द पलभर में पुदीना के सेवन से दूर हो जाएगा। पेट दर्द की स्थिति में पुदीने की 5 पत्तियां काले नमक के साथ खा लें। इसको खाने के बाद कुछ देर के लिए आराम करें। कुछ ही देर में आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लू से बचाएं
पुदीना ऐंटिऑक्सीडेंट्स और ऐंटिवायरल गुण से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में पुदीने के सेवन करने से लू का असर नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वायरल फीवर, फ्लू या इंफ्लूएंजा नहीं होता है
ऐंटिऑक्सीडेंट्स और ऐंटिवायरल के गुणों से भरपूर पुदीना का सेवन करने से वायरल फीवर, फ्लू या इंफ्लूएंजा जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
आप पुदीना का सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं। आपको जैसे अच्छा लगता है आप वैसे पुदीना का सेवन करें। आमतौर पर लोग पकौड़े, पूड़ी, चटनी, चाय, दाल आदि में पुदीना का प्रयोग करते हैं।