फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरदर्द के इन लक्षणों को हल्के में न लें, हो सकता है माइग्रेन

Wed, 17 Oct 2012 05:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर सिर दर्द की समस्या को हम हल्के में ही लेते हैं। पहले तो सिरदर्द का इलाज खुद ही करने की कोशिश करते हैं और न जाने कितने समय तक इसे सहते रहते हैं। जब बात आपे से बाहर हो जाती है तब हम किसी चिकित्सक को दिखाते हैं और अगर गलती से सिर दर्द की वजह माइग्रेन निकल जाए तो हम बुरी तरह घबरा जाते हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि माइग्रेन इतनी बड़ी समस्या नहीं है जिसका इलाज संभव न हो बल्कि अगर सही समय पर इसके लक्षणों को पहचानकर सही कदम उठाए जाएं तो इससे निजात पाना मुश्किल भी नहीं है।
विज्ञापन


क्या है माइग्रेन
माइग्रेन एक प्रकार का सिरदर्द है जो कुछ विशेष प्रकार के लक्षणों के साथ रोगी को होता है। यह ब्लड वेसल के बढ़ जाने पर होने वाले रासायनिक बदलावों के कारण होता है जो अलग-अलग लोगों में अलग-अलग कारणों से हो सकता है। इन कारणों को 'ट्रिगर्स' भी कह सकते हैं। कई बार माइग्रेन का दर्द घंटों तक ही नहीं बल्कि कई दिनों तक परेशान करता है।

किसे हो सकता है माइग्रेन
- यदि माता-पिता में से किसी एक को माइग्रेन है तो उनके बच्चों को भी यह समस्या हो सकती है।
- पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में माइग्रेन की समस्या अधिक होती है।
- आमतौर पर 40 साल से कम उम्र के लोगों को माइग्रेन की समस्या अधिक होती है।

उपचार के लिए जरूरी है बचाव
माइग्रेन के उपचार के लिए सबसे जरूरी है इसके ट्रिगर्स को पहचानकर इनसे बचाव करना। अलग-अलग लोगों में माइग्रेन के अलग-अलग ट्रिगर्स हो सकते हैं। अगर इनको पहचानकर इनसे बचाव किया जाए तो माइग्रेन का उपचार अधिक आसान हो सकता है।
विज्ञापन


ये हो सकते हैं माइग्रेन के ट्रिगर्स
माइग्रेन के कई प्रकार के ट्रिगर्स हैं जो अलग-अलग लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ सामान्य ट्रिगर्स हैं-
- किसी विशेष प्रकार की एलर्जी।
- तेज लाइट, शोर या परफ्यूम की तेज गंध से सिरदर्द उठना।
- बहुत अधिक तनाव।
- धूम्रपान से सिरदर्द।
- देर तक भूखे रहने से सिरदर्द।
- शराब।
- पीरियड्स, कंट्रासेप्टिव पिल्स, हार्मोन में बदलाव आदि।
- रेड वाइन या एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूमेट - अजीनोटोयोमोटो) के सेवन से सिरदर्द।
- नट्स, चॉकलेट आदि खाने से सिरदर्द।

माइग्रेन के लक्षण
माइग्रेन के कुछ विशेष लक्षण होते हैं जो सिरदर्द शुरू होने से पहले या बाद में आमतौर पर होते हैं। माइग्रेन के ये सामान्य लक्षण हैं-
- बहुत तेज सिरदर्द उठना।
- काम करने के दौरान सिरदर्द का बढ़ जाना।
- बहुत अधिक घबराहट होना।
- सिरदर्द के साथ उल्टियां होना।  

माइग्रेन का उपचार
माइग्रेन के उपचार के लिए पहले फिजीशियन के पास जाना चाहिए और अगर आराम न मिले तो न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। इसके लिए चिकित्सक आपकी मेडिकल हिस्ट्री के अलावा, सीटी स्कैन, एमआरआई या स्पाइनल टैप जैसे टेस्ट करा सकता है।

इसके लिए दो प्रकार की चिकित्सा सामानांतर की जाती है। पहली तो इसके ट्रिगर्स को पहचानकर उनसे बचाव के लिए और दूसरी माइग्रेन के दर्द में आराम के लिए। अगर आपको सिरदर्द की शिकायत अक्सर होती है तो डॉक्टर से परामर्श समझदारी होगी।    
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें