फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक उम्र में पिता बनने वाले पुरुषों के लिए बड़ा है यह फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने शादी देर से की है या बच्चे की प्लानिंग में थोड़ा अधिक समय लिया है तो यह एक मामले में फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो जो पुरुष अधिक उम्र पर पिता बनते हैं उनके बच्चों को आगे चलकर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं का रिस्क कम होता है।

न्यूजीलैंड के शोधकर्ताओं ने अपने इस अध्ययन के दौरान पुरुषों की औसत उम्र 70 साल मानते हुए पिता बनने की सही उम्र 46 साल माना है।
विज्ञापन

महिलाओं पर भी है प्रभावी?

हालांकि शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन का निष्कर्ष केवल पुरुषों के लिए ही सही माना है और महिलाओं के लिए यह कितना प्रभावी है, इस बारे में वे अ‌भी अन‌िश्चित हैं।

यूरोपीय देशों में पहली बार मां बनने की औसत उम्र 30 साल मानी‌ जाती है।

गौरतलब है कि प्रजनन के लिए सही उम्र को लेकर हुए अब तक के शोधों में सही उम्र को लेकर कई विवाद रहे हैं ऐसे में यह अध्ययन एक अलग तरह की जानकारी देता है।

यह शोध द अमेरिकन जर्नल ऑफ बायोलॉडी में प्रकाशित हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें