फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने वाले पुरुष जरूर पढ़ें यह खबर

Mon, 09 Jun 2014 11:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम के दौर में अगर आप अक्सर अपनी नियंत्रण खो देते हैं तो यह आपके बेटे के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।
विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो जो पुरुष अधिक शराब का सेवन करते हैं उनके बेटों में आगे चलकर शराबी होने की आशंका बढ़ जाती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। हालांकि शराब की अधिकता का प्रभाव उन्होंने सिर्फ बेटों पर ही पाया है न कि बेटियों पर।

शोधकर्ताओं के अनुसार अधिक शराब पीने वाले पुरुषों के जीन्स से उनके बेटों का शरीर प्रभावित होता है और आगे चलकर उनके शराबी होने का रिस्क बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं ने चूहों पर पांच सप्ताह तक किए गए अपने परीक्षण के आधार पर यह दावा किया है।

यह शोध प्लस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें