फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का जड़ से सफाया करेगा यह उपाय

Tue, 10 Jun 2014 01:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया को पूरी तरह खत्म करने के लिए वैज्ञानिकों ने नई तरकीब खोज निकाली है। हॉवर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने अपने शोध के आधार पर मलेरियों के मच्छरों को संक्रमण के जरिए खत्म करने का दावा किया है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने मलेरिया फैलाने वाले एनोफीलीज मच्छरों की दो प्रजातियों में बैक्टीरियाई संक्रमण की खोज की है जिसकी वजह से वे तेजी से खत्म हो जाते हैं।

उनका दावा है वोबेचिया नामक इस संक्रमण की मदद से व न सिर्फ मलेरिया को रोक सकते हैं बल्कि इन मच्छरों की आबादी पर भी रोक लगा सकते हैं।

शोधकर्ता फ्लेमिनिया कैटेरुशिया के अनुसार, ''मच्छरों की आबादी नियंत्रित करने के लिए वोबेचिया प्रभावी बैक्टीरिया है। इसका इस्तेमाल मलेरिया पर रोकथाम के लिए हो सकता है।''
विज्ञापन


यह शोध नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें