फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में तरोताजा करेगा ये गुलाबयुक्त दूध कोल्डड्रिंक, दो मिनट में हो जाएगा तैयार

Sat, 13 Mar 2021 08:37 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऐसे बनाएं गुलाबयुक्त दूध कोल्डड्रिंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आते ही गला सूखने लगता है। बार-बार मन करता है कि कुछ अच्छा और ठंडा पी लिया जाए। मेहमानों से भी चाय और कॉफी की बजाय ठंडे की मनुहार शुरू हो जाती है लेकिन यदि मेहमान जल्दबाजी करते हैं तो कोशिश यही रहती है कि कुछ ऐसा तैयार कर लिया जाए जो जल्द से जल्द तैयार भी हो जाए और पीने वाले को राहत भी दे। बाहर से लौटने पर यदि आपके पास ही समय कम है और ठंडक के लिए आप कुछ पीना चाह रहे हैं तो यह गुलाबयुक्त दूध कोल्डड्रिंक बनाना आपके लिए होगा बेहद आसान। इस प्रकार है रेसिपी-

 सामग्री-

500 मिली दूध

दो बड़े चम्मच रोज सिरप

शक्कर स्वादानुसार

थोड़ी सी गुलाब की पंखुडि़यां

विधि-

एक बाउल में दूध लें और उसमें दो बड़े चम्मच रोज सिरप मिला लें। चीना स्वादानुसार डालें और दूध की मात्रा बढ़ने-घटने पर रोज सिरप और शक्कर का माप भी उसी अनुसार बैठाएं। दूध कोल्डड्रिंक को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करते वक्त ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व करें। हाथोंहाथ तैयार करने के लिए ठंडे दूध में भी आप सीधा शक्कर और रोज सिरप डालकर सर्व कर सकती हैं। 

दूध कोल्डड्रिंक पीने के फायदे-

दूध कोल्डड्रिंक गर्मियों में न सिर्फ शीतलता का आभास कराता है  बल्कि सेहत के लिए भी यह बहुत अच्छा है। इसे पीने से एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है, बेचैनी और घबराहट के लिए भी यह रामबाण इलाज है। अन्य सोडा युक्त कोल्डड्रिंक्स की तरह यह दांतों एवं पेट को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसका सेवन कोई भी कर सकता है। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें