लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में लोग घरों पर रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए मजबूर है। लेकिन इस कठिन समय में भी खुद को और परिवार वालों को खुश रखना बहुत जरूरी है। बच्चों और बड़ों हर किसी को खुश और तनाव से मुक्त रखना है तो अच्छा और टेस्टी खाना खास महत्व रखता है। खासतौर पर मीठा, मीठा खाते ही सारा तनाव दूर हो जाता है। तो क्यों न इस समय जब मिठाई की सारी दुकाने बंद है तो कुछ मीठा घर पर ही बनाकर ट्राई किया जाए। जलेबी तो आपने हमेशा बाहर की खाई होगी लेकिन इस बार इसे घर पर बनाएं। कुछ ही मिनटों में और आसानी से बन जाने वाली जलेबी की रेसिपी आगे की स्लाइड में पढ़े।
विज्ञापन
जलेबी बनाने की सामग्री
जलेबी बनाने के लिए बस आधा कप मैदा, एक चौथाई कप दही, एक चौथाई कप चावल का आटा( जलेबी को कुरकुरा बनाने के लिए), तेल या घी तलने के लिए, एक कप चीनी, दो चम्मच इलायची पाउडर सुगंध के लिए।