फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड से बनाएं फटाफट टेस्टी रसमलाई, नहीं पड़ेगी छेने की भी जरूरत

Wed, 06 May 2020 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मीठे के शौकीनों के लिए ये समय काफी मुश्किलों भरा है। क्योंकि मिठाई की दुकानें बंद है और घर पर बाजार जैसी मिठाईयां बनाना थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसे में मीठे की क्रेविंग में सेंवई या खोवे से बनी मिठाईयां खाकर ऊब गए हैं तो इस बार ट्राई करें ब्रेड से बनी रसमलाई। इसे बनाना बेहद आसान है और ये बाजार की तरह ही देखने में लगती है। वहीं इसका स्वाद भी कुछ कम नहीं होता है। तो चलिए जानें घर पर कैसे बनाएं ब्रेड से रसमलाई जो आपकी मीठे के क्रेविंग को दूर करने में मदद करेगा।

विज्ञापन

 
Trending Videos

रसमलाई बनाने के लिए सामग्री
  • ब्रेड- 8 पीस
  • दूध- दो गिलास
  • कंडेस्ड मिल्क
  • चीनी
  • देसी घी तलने के लिए
  • काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, केसर, इलायची और
  • मनचाहे ड्राई फ्रूट्स


 
विज्ञापन

रसमलाई बनाने की विधि
रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल कर एक किनारे रख दें। उसमें दो से तीन रेशे केसर के डालकर किनारे रख दें। अगर केसर शुद्ध होगा तो दो से तीन केसर पूरे दूध का रंग और महक बदलने के लिए काफी होगा। दो से तीन मिनट बाद केसर अपना रंग दूध में छोड़ने लगेगा। दूध में केसर का रंग आ जाए तो उसे फिर से गैस पर रख दें। अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी डालें और धीमी आंच पर पकाएं। फिर धीरे-धीरे कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। साथ ही चीनी डालकर हल्के हाथों से चलाते जाएं ताकि दूध तली में लगे नहीं। 
 
अब ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे कटोरी या गोल ढक्कन की सहायता से काट लें। जब सारी ब्रेड एक आकार में कट जाएं तो कढाही में देसी घी डालकर गर्म करें। इसके बाद ब्रेड को सुनडरा होने तक तलें। तैयार किए हुए दूध को तले हुए ब्रेड के टुकड़ों के ऊपर डालें। इसे इतनी मात्रा में डालें कि ब्रेड दूध में डूब जाए। अब ठंडा हो जाने पर सर्व करें। तैयार है आपका बिना छेने या पनीर का ब्रेड रसमलाई, जो देखने के साथ ही खाने में भी काफी स्वादिष्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें