फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह से अरहर की दाल में लगाएं तड़का, बदल जाएगा पूरे खाने का जायका

Tue, 18 May 2021 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dal - फोटो : social media
विज्ञापन

घर में जब भी अरहर की दाल बनती है तो बच्चों से लेकर बड़ों तक की नाक सिकुड़ जाती है। उन्हें दाल खाना जरा भी पसंद नहीं आता। लेकिन अगर आप घर की बनीं अरह की दाल में इस तरह से तड़का लगाएंगी। तो जरूर इसका स्वाद सबको पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे घर की दाल को टेस्टी बनाया जाए। 

विज्ञापन


सामग्री 
रिफाइंड आयल 
पकी हुई दाल
जीरा
सरसो के दाने
अदरक 
कढ़ी पत्ता 
हरी मिर्च 
लहसुन 
हींग 
प्याज 
नमक 
लाल मिर्च पाउडर 
घी 

बनाने की विधि
सबसे पहले घर में रोजाना बनने वाली अरहर की दाल को नमक, हल्दी और टमाटर डाल कर कुकर में दो से तीन सीटी में पका लीजिए।
इसके बाद इसे फ्राई करने की तैयारी करिए।
कढ़ाई में आधा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें आधा चम्मच जीरा, सरसो, अदरक, कढ़ी पत्ता एक से दो डंठल, एक चम्मच लहसुन और हींग डालकर फ्राई करें। 
अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। अब इसमें नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें। 
अब दाल डाल लें। उबाल आने के बाद हरी धनिया से गार्निश करें और सर्वे करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें