फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठास से दिल हो जाएगा खुश, जब घर पर तैयार करेंगे मैंगो फिरनी, ये रहीं आसान सी रेसिपी

Thu, 20 May 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम खाने के शौकीन हैं तो तैयार करें मैंगो फिरनी।
इसे बनाना बेहद आसान है। 
साथ ही इसका स्वाद भी बड़ों से लेकर बच्चों को पसंद आएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम का सीजन आते ही बस इसे पसंद करने वाले दिन रात आम ही खाना चाहते हैं। ऐसे मैंगो लवर के लिए मैंगो फिरनी परफेक्ट डिश है। जिसे तैयार करने में ना ज्यादा वक्त लगेगा और ना बहुत सारी मेहनत। बस थोड़ी सी तैयारी के साथ ये मैंगो फिरनी बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें क्या है मैंगो फिरनी बनाने की रेसिपी। 
विज्ञापन


मैंगो फिरनी बनाने की सामग्री
चार से पांच बड़े चम्मच चावल, एक लीटर फुल क्रीम दूध, चीनी आठ से दस चम्मच, केसर, इलायटी पाउडर, पके हुए आम का गूदा। 

मैंगो फिरनी बनाने की विधि

चावल को एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। पानी को छानने के बाद इसे दरदरा पीस लें। एक पैन में दूध को उबाल कर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब ये गाढा़ हो जाए तो चावल डालकर पकाएं। अब इसमे चीनी और आम का गूदा डालकर चलाएं। इलायची और केसर डालकर इस फिरनी को सर्व करने लायक बना लें। जब ये ठंडा हो जाए तो सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें