शाम की चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद है तो ट्राई करें सूजी के पकौड़े।
आलू को लच्छे आकार में काटकर पकौड़े बनाएं।
ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बनाने में भी आसान है।
शाम की चाय के साथ अगर कुछ करारे पकौड़े खाने का दिल कर रहा है तो ट्राई करें लच्छे वाले आलू के साथ तैयार सूजी के पकौड़े। जिसे घर के हर सदस्य को पसंद करेंगे। तो चलिए जानें क्या है चाय के समय का बढ़िया स्नैक्स।
विज्ञापन
बनाने के लिए सामग्री
तीन आलू, एक प्याज, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, तीन बड़े चम्मच सूजी, एक चम्मच चावल का आटा, नींबू का रस।
बनाने की विधि
एक चौड़ी छेद वाली कददूकस से आलू को कद्दूकस कर लें। कटा हुआ प्याज और अन्य सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। एक पैन में तेल गरम करें। बस चम्मच की सहायता से पकौ़ड़े के आलू वाले मिश्रण का एक छोटा हिस्सा निकालें और गर्म तेल में छोड़ दें। पकोड़े को सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें और सर्व करें