फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जैसी कुकीज अब करें घर में तैयार, ये रही आसान सी रेसिपी

Sun, 25 Apr 2021 10:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बड़ों तक को कुकीज बेहद पसंद होती है। हल्के-फुल्के शाम के स्नैक्स में ये काफी लोग खाना पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों अगर आपकी मनचाही फ्लेवर वाली कुकीज बाजार में नहीं मिल पा रही तो इस बार क्यों ना इसे घर पर ही तैयार करें। इसे बनाने की ये रही आसान सी रेसिपी।

विज्ञापन


कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
रागी आटा
चीनी पाउडर
घी
दूध
कोका पाउडर
बेकिंग सोडा 
काजू
गेंहू का आटा
एक बर्तन में रागी और गेंहू के आटे को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर मिला लें। बेकिंग पाउडर मिलाने के बाद इसमें कोको पाउडर को भी अच्छे से मिला लें।
इसके बाद एक बर्तन में चीनी पाउडर और घी को मिला लें। इस मिश्रण को पहले वाले मिश्रण के साथ अच्छी तरह से मिला लें। इसको मिलाने के बाद  इसमें से छोटे-छोटे बॉल बनाकर हल्का चपता करके बेकिंग ट्रे में रखते जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ओवन को लगभग 200 डिग्री तक गर्म करें और कुकीज को 10 से 15 मिनट तक बेक होने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट कुकीज को ओवन से निकाल लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें