फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम समय में तैयार हो जाएंगे सुबह के ये पांच नाश्ते, एक बार जरूर ट्राई करें

Sun, 06 Jun 2021 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुबह के नाश्ते के लिए अगर समय की कमी है और कुछ टेस्टी भी खाना है तो ये पांच रेसिपी आपकी जरूर मदद करेगीं। इनको बनाने में कम समय तो लगता ही है। साथ ही सेहत के लिए भी ये फायदेमंद हैं क्योंकि ये बेहद कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं। सुबह के नाश्ते में तला-भुना खाना सेहत के लिए ठीक नही है। इसलिए ये रेसिपी आपकी सुबह को सेहतमंद बनाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन
सुबह का नाश्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं। इस सवाल से जहां ज्यादातर गृहणियां परेशान रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ समय की कमी भी होती है। जिससे कि कुछ नया और टेस्टी नाश्ता बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में ये पांच टेस्टी ब्रेकफास्ट को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। ये आपका समय बचाने के साथ ही परिवार वालों को पसंद भी आएंगे। तो चलिए जानें कौन से हैं वो ब्रेकफास्ट।
विज्ञापन

पोहा
पोहे धो कर अलग रख दें। मूंगफली को तेल में तलकर अलग से रख दें। अब कढाई में तेल गरम करें और उसमें राइ डाल दें। राइ जब तड़कने लगें तो उसमें प्याज़ हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर 2 मिनट तक चलायें। फिर इसमें आलू डाल कर हल्दी और थोडा सा नमक डाल कर ढक दें। 5 मिनट बाद जब आलू पक जायें तब इसमें पोहे और नमक दाल दें। 5 मिनट के बाद इसमें नींबू का रस डालकर गैस बंद कर दें । कटी हुई हरी धनिया और तले हुए मूंगफली से पोहे को सजा दें।
बेसन चीला
अक्सर लोग नाश्ते में बेसन का चीला बनाना पंसद करते हैं। जल्दी बनने के साथ-साथ ये काफी पौष्टिक भी होता है। इसे बनाने के लिए बेसन को छान कर एक बर्तन में रखना चाहिए। उसके बाद 1 कप पानी डालकर बेसन को गुठलियां खत्म होने तक उसे घोल लें। बेसन के घोल में टमाटर,कद्दूकस कि हुई पत्ता गोभी मिला लिजिए। इस बेसन के मिश्रण को पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा घोलिए। घोल में हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, नमक और कटा हुआ हरा धनियां भी डालें। अब तवे को गरम करके 2 बड़े चम्मच घोल भर कर तवे पर डाले। इसके बाद तवे पर इसे चम्मच की मदद से पतला, गोल फैलाइये। चीले की ऊपर की सतह का कलर बदलने और निचली सतह गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये। इसके बाद चीले को पलट दीजिए। इसी तरह चीले की दूसरी सतह को भी ब्राउन होने तक सेके। आपका चीला बनकर तैयार है। चीले को एक प्लेट पर निकालकर चटनी के साथ खाएं।  
विज्ञापन

फ्राइड राइस
फ्राइड राइस बनाने के लिए आप रात का बचा हुआ चावल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डाले। इसे एक मिनट तक भूनने के बाद इसमें नमक और चुटकी भर हल्दी भी डाले। एक मिनट बाद इसमें चावल डाल दे। एक मिनट बाद गैस बंद कर दे। आपके फ्राइड राइस तैयार है।  
मैंगो शेक
जो लोग दूध पीना पसंद नहीं करते वो मैंगो शेक पीकर शरीर में कैल्शियम की होने वाली कमी को पूरा कर सकते हैं। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है। इसके साथ ही झट से बनकर भी तैयार हो जाता है। इसको बनाने के लिए आप आम को धोकर उसके गूदे को मिक्सी में दूध और चीनी के साथ डाले। आप इस शेक में बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल सकते है। इसके बाद मिक्सी को दो मिनट चलाए। आपका ठंडा-ठंडा मैंगो शेक बनकर बिल्कुल तैयार है। 
ब्रेड ढोकला
इसे बनाने के लिए ब्रेड के किनारे काट लें और ब्रेड के एक तरफ धनिया की चटनी लगाएं। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें। अब चटनी वाले ब्रेड को बिना चटनी वाले ब्रेट से ढक दें। अब इन ब्रेड के ऊपर दही फैला लें। फिर ऊपर से थोड़ा नमक और मिर्च भी छिड़क दें। सरसों को तड़का ऊपर से डाल कर प्लेट में हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें