क्या अपने खर्राटों की वजह से आप अक्सर परिवार के बीच शर्मिंदा होते हैं? अगर ऐसा है तो इससे छुटकारे का आसान उपाय आपकी डाइट में जरा सी तब्दीली है।
ब्राजील के शोध की मानें तो भोजन में नमक की मात्रा घटाने से खर्राटों से छुटकारा पाया जा सकता है।
मर्दानगी के लिए खतरा है ये सात डाइट
शोधकर्ताओं का मानना है कि खर्राटे की समस्या गले की मांसपेशियों और सॉफ्ट टिशु के कारण ऑक्सीजन के प्रवाह ब्लॉक होता है जिससे खर्राटे आते हैं। नमक की अधिकता शरीर में ऐसे फ्लूएड का निर्माण करती है जिससे नाक के छिद्र में व्यवधान होता है।
दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने का आसान उपाय
इस स्थिति को स्लीप एप्निया कहते हैं। शोध के दौरान, खर्राटे लेने वाले प्रतिभागियों की बिना किसी उपचार के सिर्फ भोजन में नमक की मात्रा कम की गई। लगातार एक सप्ताह तक कम नमक का भोजन कराने के बाद पाया गया कि उन्होंने खर्राटे लेना बंद कर दिया।
शोधकर्ता प्रोफेसर जिम हॉर्न के अनुसार, ''डाइट से नमक कम करके गले की भीतरी सूजन को कम करने में मदद मिलती है जिससे खर्राटे को रोकना आसान हो सकता है। हमने इस विधि से अपने शोध के दौरान करीब 80 प्रतिशत प्रतिभागियों को खर्राटे की समस्या से निजात दिलवाया है।''
शोध का विस्तृत विवरण थोरॉक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।