फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी चावल खाने के ये फायदे जानने के बाद बचे हुए चावल कभी नहीं फेंकेंगे

Sat, 11 Aug 2018 12:54 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर घर में बचे बासी चावल को हम खाने से बचते हैं। लेकिन एक शोध में पाया गया है कि बासी चावल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। असम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की तरफ से हुए एक शोध में पाया गया है कि बासी चावल को रात भर पानी में भिगोकर खाने से बहुत फायदा होता है।
विज्ञापन


जब हम 100 ग्राम चावल पकाते हैं, तो उसमें 3.4 मिलीग्राम आयरन होता है। अगर हम समान मात्रा में बासी चावल को रातभर (कम से कम 12 घंटे) भिगोकर (फर्मेंट) ब्रेकफास्ट में खाते हैं, तो उसमें आयरन बढ़कर 73.91 मिलीग्राम हो जाता है।

इसी तरह इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ जाती है। बासी चावल में एनर्जेटिक कंटेंट ज्यादा होता है। बासी चावल ब्रेकफास्ट में खाने से न सिर्फ ताजगी आती है, बल्कि इससे अल्सर की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें