फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करना है तो खाएं लो कैलोरी पनीर टिक्का, बनाने का है ये परफेक्ट तरीका

Mon, 21 May 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पनीर टिक्का की इस रेसिपी में प्रोटीन काफी मात्रा में होता है।खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजों को डीप फ्राई नहीं किया जाता जिसकी वजह से वजन कम करने वाले लोग भी इसका स्वाद बिना डरे ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस स्नैक को खाने से मेटाबोलिक रेट में भी सुधार होता है।
विज्ञापन


सामग्री-

पनीर : 1 पैक, शिमला मिर्च : 2 ( 1 हरी चौकोर टुकड़ों में कटी हुई, 1 लाल चौकोर टुकड़ों में कटी हुई ),दही 1 कप, अदरक का पेस्ट  ½ टेबलस्पून, लहसुन का पेस्ट  ½ टेबलस्पून, हल्दी पाउडर  ½ टेबलस्पून, चिली पाउडर  ½ टेबलस्पून, बेसन  2 चम्मच, जीरा पाउडर ½ टेबलस्पून, अमचूर पाउडर ½ टेबलस्पून, गरम मसाला पाउडर ½ टेबलस्पून, नीबू का रस ½ ,धनिया आधा कप (बारीक कटा हुआ) , चाट मसाला पाउडर 1 टेबलस्पून , नमक स्वादानुसार, प्याज़  2 (चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)

विज्ञापन

बनाने का तरीका-

-एक कटोरी लें और उसमें दही, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें। बाद में इसमें अमचूर पाउडद, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। बारीक कटा हुआ धनियां लेकर उसे इस मिश्रण में डाल दें। दो चम्मच बेसन डालकर घोल को अच्छी से मिक्स कर लें। स्वादानुसार नतक डालें और आधा नीबू निचोड़ दें। अब सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करें। प्याज़, लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें। इस मिश्रण में अब पनीर डालें। सब कुछ मिक्स करें, ध्यान रहे प्याज़, शिमला मिर्च और पनीर पर अच्छे से कोटिंग हो जानी चाहिए। इसे 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें। अब एक स्क्वूयर्स लें और इसमें मैरिनेट किए हुए टुकड़ें डालें और इसे फिर से कोटिंग करें। स्टोव पर पैन को गर्म करें। पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसे फैलाएं। इसके ऊपर स्क्वूयर्स रखें आर इसे पकने दें। पनीर को हर तरफ से पकाने के लिए स्क्वूयर को पलटते रहें ताकि सभी सब्जियां हर तरफ से पक जाएं। भूरा रंग होने तक इसे पकाएं। पनीर, प्याज़ और शिमला मिर्च के टुकड़ों को स्क्वूयर से हटाकर गरमागरम सर्व करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें