ईद मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार है। ईद पर कुछ न कुछ मीठा भी बनाया जाता है। अगर आप ये सोच रही हैं कि इस बार ईद पर मीठे में क्या बनाया जाए तो इस बार आप ईद के मौके पर घर में केसरी फिरनी बना सकती हैं। मुस्लिम परिवार में खुशी के मौको पर केसरी फिरनी बनाई जाती है। मुस्लिम समाज में लगभग हर पार्टी और फंक्शन में केसर फिरनी को शामिल किया जाता है।
इसे बनाने के लिए आपको बासमती चावल, दूध, चीनी और एक चुटकी कश्मीरी केसर की आवश्यकता पड़ेगी। केसर फिरनी बनाना काफी आसान भी है। केसर फिरनी को लगभग सभी लोग काफी पसंद करते हैं। केसर फिरनी को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, लगभग 30 मिनट में केसर फिरनी बनकर तैयार हो जाती है। आइए आज जानते हैं घर में केसर फिरनी बनाने की आसान विधि...