फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: भाई के लिए बनाएं ब्रेड चमचम, मुंह में घुल जाएगी इसकी मिठास

Fri, 31 Jul 2020 08:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
त्योहार का मजा मीठे के बिना बेकार है। लेकिन अगर आप इस रक्षाबंधन बाजार से मिठाई नहीं खरीदना चाहती। तो इस समस्या का समाधान है ये शानदार डेजर्ट। जो बनाने में आसान होने के साथ ही स्वादिष्ट भी है। साथ ही ये आपके भाई को जरूर पसंद आएगा। तो इस रक्षाबंधन अपने भाई को अपने हाथों से बनीं ये टेस्टी मिठाई खिलाएं। इसके आगे बाहर की मिठाई का स्वाद भी फीका पड़ जाएगा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेड चमचम - फोटो : self
वैसे तो इस रेसिपी को ब्रेड चमचम कहा जाता है। लेकिन अगर आप चाहे तो इसे ब्रेड खोवा रोल भी बोल सकते हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने में किन सामग्री की जरूरत पड़ेगी और इसे कैसे बनाया जाए। आगे की स्लाइड में ब्रेड चमचम बनाने का तरीका।

 
विज्ञापन

3 of 5
khowa - फोटो : facebook
ब्रेड चमचम बनाने की सामग्री
चार ब्रेड स्लाइस, एक कटोरी खोवा, एक बड़ी कटोरी दूध, एक कप चीनी का बुरादा, ऑरेंज फूड कलर, पांच से छह काजू, बादाम बारीक कटे हुए, इलायची पाउडर, छोटी कटोरी नारियल का बुरादा, आधा कप पानी, घी तलने के लिए।

 

4 of 5
khoya - फोटो : social media
बनाने की विधि
सबसे पहले धीमी आंच पर पैन गर्म कर उसमें चीनी और पानी मिलाकर उबाल लें। एक तार की चाशनी बनाकर गैस बंद कर दें। ब्रेड के किनारों को काट कर अलग कर लें। अब एक पैन पर खोवा को भूनकर उसमें फूड कलर डाल दें। खोवा को ठंडा कर उसमें चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर छोटे-छोटे अंडाकार देकर अलग रख दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bread
अब थोड़े से दूध को गहरे बर्तन में डाल दें। ब्रेड को हाथों में लेकर इसे दूध में डुबोकर निकाल लें। इसे अच्छे से निचोड़कर उसमें खोवे के बॉल्स को रोल बना लें। ये रोल उसी तरह से बनाएं जैसे ब्रेड रोल के लिए बनाया जाता है। अब कढ़ाही में घी गरम कर इन्हें सुनहरा होने तक तल लें। फिर गर्म चाशनी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें। तैयार है आपका ब्रेड खोवा रोल। आप चाहे तो इसे गर्मागर्म सर्व करें या फिर ठंडा कर। ये दोनों तरीके से स्वादिष्ट लगेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें