फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा से जानिए प्रेगनेंसी में कैसे रहें फिट

Fri, 09 Aug 2013 05:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में कॅरिअर की सफल पारी, शादी और मां बनने के बाद बॉलीवुड में कमबैक तक करिश्मा कपूर में अगर कुछ नहीं बदला है तो वह है उनका खूबसूरत फिगर। करिश्मा की फिटनेस को लेकर संजीदगी ही है कि इन दिनों वे खाली समय में लोगों को अपनी फिटनेस की तर्ज पर फिट रहने के नुस्खों की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन


चौंकिए मत, करिश्मा कोई फिटनेस ट्रेनर नहीं बनने जा रही हैं बल्कि वह इन दिनों फिटनेस को लेकर अपनी किताब पर काम कर रही हैं जिसमें वह अपने अनुभवों से प्रेरित शादी व बच्चे के बाद फिट रहने के नुस्खे बताएंगीं।

करिश्मा की किताब का नाम 'माय यमी मम्मी' है जिसमें वह अपनी फिटनेस के राज खोलेंगी। इसके अलावा, अपनी इस किताब में वह त्वचा और खूबसूरती निखारने से जुड़े टिप्स भी करिश्मा अपनी इस किताब में देंगी।
विज्ञापन


करिश्मा के प्रशंसकों को उनकी इस किताब के लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी यह किताब इस महीने के अंत में बुक स्टॉल पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें