फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बनाएं झारखंड-बिहार की मशहूर मिठाई दुधौरी, 20 से 25 मिनट में हो जाएगी तैयार

Tue, 21 Jul 2020 09:10 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
दुधौरी मिठाई झारखंड की मशहूर मिठाई है। झारखंड के साथ ही ये बिहार में भी काफी लोकप्रिय है। दुधौरी झारखंड और बिहार की पारंपरिक मिठाई है। बिहार और झारखंड में जब चावल की नई फसल होती है, तब पहली फसल के चावल से ये मिठाई बनाई जाती है। इस मिठाई को बनाने में चावल, दूध और घी की आवश्यकता होती है। आप घर में आसानी से इस मिठाई को बना सकते हैं। आज हम आपको दुधौरी मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस मिठाई को बनाने में जयादा समय भी नहीं लगता है। 20 से 25 मिनट में ये मिठाई बनकर तैयार हो जाती है।
विज्ञापन

2 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
दुधौरी मिठाई बनाने के लिए सामग्री
  • दूध-1/2 लीटर
  • चावल-1/2 कप
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • चीनी-1/2 कप
  • बेकिंग पाउडर-1/2 चम्मच
  • तेल या घी- 2 कप
  • मैदा-1 चम्मच
अगली स्लाइड्स में जानिए दुधौरी मिठाई बनाने की विधि...
विज्ञापन

3 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 1
  • सबसे पहले एक पतीले में दूध उबाल लें। कुछ समय बाद इसमें चावल और इलाइची पाउडर डाल दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दें और इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।

4 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 2
  • जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डाल दें। मिक्सी में मैदा और बेकिंग पाउडर भी डालें।
विज्ञापन

5 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 3
  • मिक्सी से निकालने के बाद इसकी मनचाही आकार में छोटी-छोटी लोई बनाकर रख लें।
विज्ञापन

6 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 4
  • अब एक पेन में घी को गरम करें और लोई को सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई करें। इसके साथ ही एक कढ़ाई में चीनी और पानी मिलाकर गाढ़ी चाश्री तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुधौरी मिठाई- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
स्टेप 5
  • जब चाश्री तैयार हो जाए तो इसमें तैयार की हुई दुधौरी को डाल लें और 20 से 25 मिनट तक ढक कर रख दें। 25 मिनट बाद आप दुधौरी मिठाई को सर्विंग प्लेट में निकालर सर्व कर सकती हैं। स्वाद के लिए आप इसके ऊपर रबड़ी भी मिला सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें