फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ इंडियन स्टाइल में बनाएं करेला फ्राई, स्वाद में नहीं लगेगा कड़वा

Wed, 15 Jul 2020 09:02 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करेला स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
करेला स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। करेला स्वाद में कड़वा होता है जिस वजह से बहुत से लोगों को ये पसंद नहीं आता है। आज हम आपको करेला बनाने की साउथ इंडियन स्टाइल बताएंगे। इस स्टाइल में करेला बनाने से करेले का कड़वापन दूर हो जाता है। आमतौर पर घरों में करेले के कड़वापन को दूर करने के लिए इसे फ्राई किया जाता है, लेकिन फ्राई करने के बाद भी करेले में कड़वापन रह जाता है। आइए जानते हैं करेले का कड़वापन कैसे खत्म करें और साथ में जानिए करेला फ्राई बनाने की विधि....
विज्ञापन

2 of 6
करेला- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कड़वापन खत्म करने के लिए करें ये काम
  • करेले की कड़वाहट को खत्म करने के लिए करेला पकाने से पहले इसे डीप फ्राई या हलका तल लेना चाहिए।
  • इसकी कड़वाहट को कम करने के लिए आप नींबू पानी का छींटा भी लगा सकते हैं।
  • करेले को छोटे गोल टुकड़ों में काटकर मसालों के साथ पकाने से पहले इसे तल लेना चाहिए, जिससे यह कुरकुरा और मसालेदार हो जाता है, और इसकी कड़वाहट दूर हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
करेला फ्राई रेसिपी की सामग्री
  • करेले- 4
  • नमक- स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • चीनी- आधा चम्मच
  • नींबू

करेला फ्राई तीन आसान स्टेप्स में तैयार हो जाएगी। अगली स्लाइड्स में जानिए करेला फ्राई बनाने की विधि...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • करेला फ्राई बनाने की विधि
पहला स्टेप
  • सबसे पहले स्टेप में आपने करेले को साफ करके धोना है। इसके बाद इसे पतले गोल छल्ले में काट लें। अब छल्ले को काटे बिना बीजों को निकाल लें।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दूसरा स्टेप
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। इसमें करले के छल्ले को इसमें डाल लें। इसे तब तक भूने जब तक छल्ले का रंग भूरा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
तीसरा स्टेप
  • अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, धनिया पाउडर और सॉस डालें।  इन तीन स्टेप्स में करेला फ्राई बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें