फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Tips: कटहल काटने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, हाथ और चाकू में चिपचिपाहट नहीं होगी महसूस

Sat, 21 Jun 2025 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Kathal Katne Ka Tarika: कई लोग इसलिए कटहल नहीं काटते क्योंकि कटहल का चिपचिपा दूध हाथ और चाकू में चिपक जाता है, जिसे हटाने में मुश्किल होती है।
विज्ञापन
कटहल काटने का तरीका - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kathal Katne Ka Tarika: कटहल एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है लेकिन इसे काटना सबसे झंझट भरा काम माना जाता है। कटहल के अंदर का लेसदार या चिपचिपा दूध हाथों और चाकू पर चिपक जाता है, जिसे हटाना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इसी वजह से इसे घर पर काटने से बचते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप कटहल को बिना चिपचिपाहट के आसानी से काट सकते हैं।

विज्ञापन



कटहल काटने के आसान टिप्स
 

  • चाकू और हाथों पर तेल लगाएं


कटहल काटने से पहले सरसों का तेल या रिफाइंड ऑयल अपने हाथों और चाकू पर अच्छी तरह से लगा लें। तेल की परत बनने से कटहल का दूध सीधे त्वचा या चाकू से नहीं चिपकता।
 

  • पुराने अखबार या प्लास्टिक शीट पर काटें


कटहल का दूध नीचे गिरकर सतह को खराब कर सकता है। इसलिए उसे काटने के लिए पुराने अखबार या मोटी प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें, ताकि बाद में सफाई में दिक्कत न हो।

विज्ञापन

 

  • उबले पानी में हल्का डुबोएं


कटहल को काटने से पहले कुछ मिनटों के लिए गर्म पानी में डुबो दें। इससे उसका दूध थोड़ा कम हो जाता है और काटना आसान होता है।
 

  • लंबी धार वाला मजबूत चाकू लें


कटहल का बाहरी हिस्सा काफी सख्त होता है। कटहल का छिलका काटने के लिए तेज धार वाला बड़ा चाकू इस्तेमाल करें जो पूरी पकड़ बनाए रखे।
 

  • हाथों को नींबू या बेकिंग सोडा से धोएं


अगर हाथों में फिर भी चिपचिपाहट रह जाए तो नींबू रगड़ें या बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाकर हाथ साफ करें।
 

  • तुरंत हाथ धोएं


कटहल काटने के तुरंत बाद हाथ और चाकू दोनों को गुनगुने पानी और डिशवॉश से धोना न भूलें, इससे बचा हुआ दूध भी साफ हो जाएगा।


Kitchen Tips: फफूंदी लगे अचार को कैसे बनाएं खाने योग्य? जानिए वो तरीका जो हर गृहिणी को पता होना चाहिए
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें