फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Halwa: क्या आपने खाया गर्मियों में आम का हलवा, इस विधि से बनाना है आसान

Sat, 31 May 2025 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mango Halwa Recipe अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह मिठाई खासतौर पर आम की खुशबू और स्वाद से भरपूर होती है। आइए जानते हैं घर पर आम का हलवा आसानी से कैसे बनाएं।
विज्ञापन
मैंगो हलवा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mango Halwa Recipe: गर्मियों के मौसम में बाजारों में आम की बहार आ जाती है। आम फलों का राजा यू हीं नहीं होता है। आम का स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही इससे बनने वाले व्यंजन लजीज होते हैं। इस मौसम में लोग मैंगो आइसक्रीम या मैंगो शेक पीना काफी पसंद करते है। मैंगो शेक तो घर पर आसानी से मिनटों में तैयार हो जाता है, इसलिए आए दिन ही घर पर मैंगो शेक बनता है। 

विज्ञापन


लेकिन क्या आपको पता है कि मैंगो शेक के अलावा आप आसानी से घर पर आम से क्या बना सकते हैं? जितना वक्त आपको मैंगो शेक बनाने में लगता है, लगभग उतने ही समय में आप आम का हलवा बना सकते हैं। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह मिठाई खासतौर पर आम की खुशबू और स्वाद से भरपूर होती है। आइए जानते हैं घर पर आम का हलवा आसानी से कैसे बनाएं।
 

आम का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • दो कप पके हुए आम का गूदा
  • आधा कप सूजी 
  • चार बड़े चम्मच घी
  • आधा कप चीनी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • एक कप दूध
  • आधा कप पानी
  • केसर और काजू, बादाम कटे हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंगो हलवा - फोटो : Instagram
आम का हलवा बनाने की विधि

स्टेप 1- एक पैन गर्म करके उसमें दो चम्मच घी डालें
स्टेप 2- अब उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 3- जब सूजी से खुशबू आने लगे, तब उसमें दूध और पानी डालें।
स्टेप 4- इसे अच्छी तरह चलाते रहें ताकि गांठ न बने।
स्टेप 5- जब सूजी थोड़ा पक जाए, तब उसमें आम का गूदा और चीनी डालें।
स्टेप 6- अब इसे लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।
स्टेप 7- अंत में बचे हुए घी और इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
स्टेप 8- हलवा जब पैन से चिपके नहीं और अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें।
स्टेप 9- ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स डालें और गरमागरम परोसें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें