बॉस ने आपको जो डेडलाइन दी है उसे पूरा करने के लिए अगर आप रात-दिन एक कर देते हैं तो हो सकता है इस साल आपकी तरक्की पक्की हो लेकिन यह आपकी सेहत के लिए घाटे का सौदा जरूर है।
डेलीमेल पर प्रकाशित शोध में यह पता चला है कि दफ्तर में काम करने के दौरान हमारी आदतें हमें बीमार बनाती हैं। दफ्तर में तनाव, एक जगह पर देर तक बैठना, गलत खानपान जैसी आदतें हमारी सेहत पर गलत प्रभाव छोड़ती हैं।
इस शोध में पाया गया कि 25 प्रतिशत कर्मचारियों ने माना कि कार्यक्षेत्र का माहौल उनकी गिरती सेहत की वजह है जबकि 25 प्रतिशत लोगों ने इसकी वजह काम के तनाव को माना। वहीं दफ्तर में टांग खींचने और तनाव देने वाले लोगों के संपर्क से भी तनाव के मामले बढ़ते हैं।
शोधकर्ता डोल लाइव राइट ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत कर्मचारी अपने लंच टाइम में भी ताजा हवा या थोड़ा चलने के लिए नहीं निकलते हैं। इस कारण वे जंक फूड अधिक खाते हैं और पानी कम पीते हैं।
शोध में यह भी पाया गया कि काम के दौरान दफ्तर में हर चार में से एक व्यक्ति बिस्कुट या चॉकलेट का सेवन रोज करता है। काम के भार के कारण 41 प्रतिशत कर्मचारी टॉयलेट नहीं जाते हैं।
ऐसे रहें फिट
टीवी न्यूट्रशनिस्ट और लेखिका अमांडा हैमिल्टन ने डेलीमेल पर दफ्तर के दौरान सेहतमंद रहने के ये तरीके बताए हैं।
- ऑफिस में दिन भर पानी पीते रहें।
- थोड़ी-छोड़ी देर पर कुर्सी से उठें और लगातार न बैठें।
- चाय-कॉपी पर अधिन निर्भर न रहें।
- अपने बैग या ड्रावर में फल या नाश्ता रखें जो जंकफूड का अच्छा विकल्प है।