फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल, कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है इनका सेवन

Wed, 20 May 2020 08:31 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है इम्यूनिटी को बढ़ाया जाए। अभी तक ये बात सामने आई है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी बेहतर है उन पर इस वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
दही का सेवन करें
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्मियों में दही का सेवन किया जा सकता है। दिन में कम से कम 1 कटोरी दही का सेवन जरूर करें। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला खाने से बढ़ती है इम्यूनिटी
  • केला स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। केले में आयरन, मैग्निशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये त्तव शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। 
  • केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि केले को यदी छीलकर रख दिया जाए तो वो काला हो जाता है। केले का ये काला रंग आयरन की वजह से होता है। 
  • आयरन फेफड़ो में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। केले का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलेगा, जिससे हमारे शरीर को कोरोना वायरस से लड़ने की ताकत मिलेगी।
 

4 of 5
छाछ का सेवन करें
  • गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। छाछ पीने से पाचनतंत्र ठीक रहता है। दिन में गुड़ के साथ छाछ पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए छाछ का सेवन करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाय के शौकिन पिएं तुलसी और शहद की चाय
  • गर्मी में चाय का सेवन कम करना चाहिए, ऐसे में शहद और तुलसी की चाय पी जा सकती है। ये चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
  • तुलसी ऐंटी- इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर कई तरहों की बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। भारत के आयुष मंत्रालय ने भी तुलसी के उपयोग को शरीर की इम्यूनिटीबढ़ाने वाला बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें