फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रात को सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, आसान है बनाने की विधि

Thu, 09 Jul 2020 04:44 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इम्यूनिटी को बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बरसात का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में कई तरह के वायरल संक्रमण का खतरा रहता है। अगर हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो हमारा शरीर इन वायरल संक्रमण से लड़ने में सक्षम हो जाएगा। कोरोना से बचने के लिए भी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है।

कई शोधों में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत है, उन्हें कोरोना वायरस से आसानी से संक्रमण नहीं हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाना काफी आवश्यक है। आज हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और आप स्वस्थ रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इम्यूनिटी को बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का आयुर्वेदिक उपाय
  • आज हम आपको इम्यूनिटी को बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। आप इस ड्रिंक को घर में आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ानी वाली ड्रिंक बनाने की विधि...
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
  • पानी में भीगे हुए छुहारे- 3, 4
  • पानी में भीगे हुए बादाम- 3,4
  • दूध- 1 गिलास
अगली स्लाइड्स में जानिए ड्रिंक बनाने की विधि...

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रिंक बनाने की विधि...
  • सबसे पहले भिगोकर रखे हुए बादाम और छुहारे को ग्राइंडर में डालकर बारीक बना लें। ग्राइंडर को चलाने से पहले ग्राइंडर में दूध डाल लें।
  • ग्राइंडर को 3 मिनट तक चलाएं। तीन मिनट में बादाम और छुहारे बारीक हो जाएंगे।
  • अब इसे दूध वाले गिलास में निकाल लें।
  • आपकी ड्रिंक तैयार है, अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
दूध की जगह पर इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नाश्ते में भी कर सकते हैं सेवन
  • आप इस ड्रिंक का सेवन नाश्ते में भी कर सकते हैं। रात को सोने से पहले बहुत से लोगों की दूध पीने की आदत होती है, वे लोग दूध की जगह पर इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का ये बेहद ही आसान घरेलू उपाय है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
इम्यून सिस्टम होगा मजबूत
  • इस ड्रिंक को बनाने में दूध, बादाम और छुहारे का इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का ये बेहद ही आसान घरेलू उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें