फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घर में इस विधि से बनाएं तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा, कोरोना से बचने के लिए जरूरी है इसका सेवन

Thu, 11 Jun 2020 07:41 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कई शोधों में ये दावा किया गया है कि कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। जिन व्यक्तियों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन पर कोरोना वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। घर में रहकर इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है तुलसी और काली मिर्च के काढ़े का सेवन। इस काढ़े का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कम मेहनत में हो जाता है तैयार
  • इस समय इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बढ़िया है तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर इसका सेवन किया जाए, क्योंकि ये आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। इस काढ़े का सेवन गरीब से लेकर अमीर व्यक्ति कोई भी आसानी से कर सकता है। इसको तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। चार आसान स्टेप्स में काली मिर्च और तुलसी का काढ़ा बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाने की आसान विधि...

 
विज्ञापन

3 of 7
तुलसी - फोटो : Social media
तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाने की सामग्री
  • इलाइची पाउडर- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
  • अदरक- एक छोटा सा टुकड़ा
  • मुनक्का- 3 से 4
  • तुलसी के पत्ते
 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाने की आसान विधि
इन चार आसान स्टेप्स में आपका काढ़ा बनकर तैयार हो जाएगा...

पहला स्टेप
  • सबसे पहले एक पैन लें और उसमें दो ग्लास पानी डाल लें।

 
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दूसरा स्टेप
  • अब पैन में तुलसी, इलाइची पाउडर, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का डाल दें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
तीसरा स्टेप
  • अब आपको इस मिक्सचर को अच्छी तरह से मिला लेना है। इसे मिलाने के बाद 15 मिनट तक उबाल लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चौथा स्टेप
  • अब इसे थोड़ा देर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर पी लें। स्वादानुसार आप इसमें गुड़ या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें