आमतौर पर खट्टी- मीठी इमली की कैंडी खाना सभी को काफी पसंद होता है। आजकल कई रेस्तरां में खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में इमली की कैंडी परोसी जाती है। इमली की कैंडी काफी स्वादिष्ट होती है। आप घर में भी आसानी से इमली की कैंडी बना सकती हैं। इमली की कैंडी बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इमली की कैंडी बनाने की रेसिपी बताएंगे।
इमली की कैंडी बनाने की रेसिपी....
सबसे पहले आपने इमली और खजूर को पानी में भिगो देना है। कम से 30 मिनट तक इन्हें पानी में भिगो कर रखें। इसके बाद खजूर और इमली को पानी ग्राइंडर में डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
अब पेस्ट को छान लें और छने हुए पेस्ट को पैन में डालकर धीमी आंच पर पका लें। फिर इस पेस्ट में गुड़ डाल लें और गुड़ के पिघलने तक इसे अच्छी तरह से पकाएं। जब गुड़ पिघल जाए तो पेस्ट को ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आपने पेस्ट में चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद इस मिश्रम में देसी घी डाले दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इस मिश्रण को रैपिंग पेपर में डालकर पैक कर लें। इन आसान स्टेप्स में इमली की कैंडी बनकर तैयार हो जाएगी।