साल 1966 में स्थापित राजधानी ग्रुप आज भारत की टॉप घरेलू सामग्री बनाने वाली कंपनी बन गई है। कंपनी ग्राहकों को शुद्ध और बेहतरीन खाद्य उत्पाद देने का दावा बखूबी पूरी कर रही है। यही कारण है राजधानी ग्रुप महज 5 दशक में ही फूड प्रोडक्ट बनाने वाली बेस्ट कंपनी बन गई है।
राजधानी ग्रुप के इन्हीं प्रोडक्ट में सबसे गुणकारी साबित हुआ है राजधानी बेसन। कंपनी ग्राहकों को शुद्ध और गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने में कोई समझौता नहीं कर रही है। बेसन बनाने के लिए भी कंपनी शुद्व चने का उपयोग करती है। बता दें कि बेसन बनाने के लिए चने को भूनकर छिलका हटाने के बाद महीन पाउडर के तरह पीस लिया जाता है। इसलिए इस कंपनी के बेसन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
राजधानी बेसन के गुणकारी लाभ
शुद्ध चने का बेसन बहुत पोषक आहार है जो मानव शरीर के आंतरिक और बाह्य अंगों को स्वस्थ रखता है। बेसन को यदि आहार के रूप में देखें तो यह गेंहू के आटे के मुकाबले ज्यादा लाभकारी है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है। बेसन के सेवन से पोटेशियम, विटामिन बी, कैल्शियम और जिंक आदि मिलते हैं। इसमें कार्बोहाइडेट व प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा शुद्ध चने का बेसन आपके हड्डियों को मजबूत बनाने में भी काफी मदद करता है। आप बेसन का मिठाइयों और सब्जियों के रूप में सेवन कर सकते हैं।
त्वचा के लिए रामबाण औषधि
बेसन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह एक आयुर्वेदिक स्क्रब की तरह काम करता है। धूप से झुलसी त्वचा हो या चेहरे पर किसी तरह का दाग, बेसन लगाने से आपकी त्वचा साफ और चमकदार हो जाती है। यदि आपकी स्किन तैलीय है तो आप बेसन को गुलाबजल के साथ लगाएं यह बेहद कम समय में आपके चेहरे के तेल को क्लीन कर देता है। बेसन इसी तरह के कई त्वचा संबंधित रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। राजधानी बेसन की सराहना विगत कुछ वर्षों से हर जगह हो रही है। अपने इन्हीं शुद्ध खाद्य उत्पाद के कारण राजधानी ग्रुप आज घर-घर में मशहूर है।
(Advertorial)